Trusted Source Image

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन, 13 मार्च तक आवेदन का मौका, आवेदन शुल्क

Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 01:19 PM IST | 2 mins read

एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद जेईई मेन 2026 - सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोला जा रहा है। यह एक विशेष विस्तारित अवसर है। फॉर्म जमा करने के बाद उसमें सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए कृपया अपना फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।

Back

JEE Main 2026 College Predictor

Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.

Try Now
जेईई मेन्स 2026 सत्र 1 के परिणाम 16 फरवरी को जारी किए गए थे। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई मेन्स 2026 सत्र 1 के परिणाम 16 फरवरी को जारी किए गए थे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2026 सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 13 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। पहली बार, आवेदन में सुधार के बाद कोई सुधार सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद जेईई मेन 2026 - सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोला जा रहा है। यह एक विशेष विस्तारित अवसर है। फॉर्म जमा करने के बाद उसमें सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए कृपया अपना फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।

जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा 12 मार्च 2026 (दोपहर) से शुरू हो चुकी है, जबकि पंजीकरण प्रक्रिया 13 मार्च 2026 (रात 9 बजे) तक चलेगी, वहीं शुल्क भुगतान 13 मार्च रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।

JEE Mains 2026: परीक्षा शुल्क

श्रेणी
लिंग
सिंगल प्रश्नपत्र के लिए शुल्क
दोनों प्रश्नपत्रों के लिए शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल)
पुरुष
1,000 रुपये
2,000 रुपये
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल)
महिला
800 रुपये
1,600 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति / दिव्यांग (PwD)
कोई भी
500 रुपये
1,000 रुपये
ट्रांसजेंडर
कोई भी
500 रुपये
1,000 रुपये
विदेशी उम्मीदवार
कोई भी
5,000 रुपये
10,000 रुपये

जेईई मेन सत्र 2 में शामिल होने की प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2026 सत्र 1 के लिए आवेदन किया है और वे जेईई मेन 2026 सत्र 2 में भी शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सत्र 1 में दिए गए अपने पिछले आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा और JEE Main 2026 सत्र-2 के लिए लागू परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। वे केवल सत्र-2 के लिए पेपर, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा के लिए शहरों का चयन कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Also read JEE Main 2026 Paper 2 Result: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 में दो छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल

JEE Mains 2026 Exam Date: सेशन 2 परीक्षा तिथि

जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा तीन घंटे की होगी। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications