DU UG Admissions 2025: डीयू में 71,130 छात्रों ने स्नातक में लिया प्रवेश, मिड-एंट्री विंडो 8 अगस्त को खुलेगी
Abhay Pratap Singh | August 6, 2025 | 12:48 PM IST | 2 mins read
कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से आवेदन नहीं करने या प्रवेश के दूसरे चरण को पूरा करने में असफल कैंडिडेट को डीयू प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार (5 अगस्त) को अपने आवंटनों की नवीनतम सूची जारी होने के बाद आंकड़े साझा करते हुए कहा कि अब तक 71,130 छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल चुका है। डीयू 8 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा और मिड-एंट्री विंडो शाम 5 बजे खोल दी जाएगी।
कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से आवेदन नहीं करने या प्रवेश के दूसरे चरण को पूरा करने में असफल कैंडिडेट को डीयू प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मिड-एंट्री विंडो 8 अगस्त (शाम 5 बजे) से 10 अगस्त (शाम 4:59 बजे) तक खुली रहेगी। आवेदन शुल्क 1,000 रुपए है।
डीयू द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, “69 कॉलेजों में 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 71,130 दाखिले हो चुके हैं। मौजूदा शैक्षणिक सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय में कुल 71,624 स्नातक सीट उपलब्ध हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय 8 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा, जिससे बीच में प्रवेश की प्रक्रिया का रास्ता खुलेगा।”
दिल्ली यूनिवर्सिटी की तीसरी आवंटन सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद 15 अगस्त को ईसीए, खेल और सीडब्ल्यू कोटा के लिए पहली आवंटन सूची जारी की जाएगी। डीयू यूजी प्रवेश 2025 की पूरी प्रक्रिया 19 अगस्त को समाप्त होगी। हालांकि, विश्वविद्यालय ने 1 अगस्त से ही अपना शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया है।
डीयू यूजी प्रवेश 2025 में अपग्रेड और वरीयता क्रम विंडो 3 अगस्त को बंद हो गई। पात्र छात्रों में से 34,069 ने अपग्रेड के लिए आवेदन किया, जबकि 35,889 ने अपने पिछले आवंटन को स्थगित करने का विकल्प चुना। परिणामस्वरूप, कुल 5,930 छात्रों को उनकी उच्चतर वरीयता में अपग्रेड प्राप्त हुआ।
इस चरण के लिए कॉलेज सत्यापन और शुल्क भुगतान प्रक्रिया 7 अगस्त को बंद हो जाएगी। बता दें, विश्वविद्यालय ने 2 अगस्त को अपनी अपग्रेडेशन विंडो फिर से खोल दी थी, जिससे पहले और दूसरे राउंड में दाखिला लेने वाले छात्रों को अपनी प्राथमिकताएं बदलने की अनुमति मिल गई थी। अधिक जानकारी के लिए डीयू की वेबसाइट पर जाएं।
(पीटीआई से प्राप्त इनपुट के आधार पर)
अगली खबर
]UP Board Supplementary Result 2025 Live: यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का कंपार्टमेंट परिणाम जल्द, लेटेस्ट अपडेट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के पूरक परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी यूपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार