DU UG Admission 2025: डीयू में पहले चरण में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला
Santosh Kumar | July 22, 2025 | 07:43 AM IST | 1 min read
कॉलेज स्तर पर सत्यापन और अनुमोदन 22 जुलाई तक जारी रहेगा तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश के लिए पहले चरण में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट आवंटित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार (22 जुलाई) शाम को आधिकारिक आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी गई।
पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को शाम सात बजे तक 80,015 अभ्यर्थियों ने आवंटित सीट स्वीकार की। इस साल विश्वविद्यालय ने 69 कॉलेज और 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में 71,624 सीटों के लिए 93,166 सीटें आवंटित की हैं।
भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई
डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले वर्षों के पैटर्न और आवश्यकता के आधार पर 93 हजार से अधिक सीट का आवंटन किया गया है, क्योंकि कई छात्र एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में अपनी सीट बदलते रहते हैं।’’
कॉलेज स्तर पर सत्यापन और अनुमोदन 22 जुलाई तक जारी रहेगा तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित की गई है। अगले चरण के लिए, रिक्त सीटों की सूची 24 जुलाई को शाम 5 बजे उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।
Also read IGNOU PhD Admission 2025: इग्नू पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू; पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
राउंड 2 सीट आवंटन सूची 28 जुलाई को
उसी दिन से, उम्मीदवारों को अपनी वरीयताएं पुनः क्रमित करने का अवसर भी मिलेगा, जो 25 जुलाई शाम 4:59 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद, दूसरे दौर की सीट आवंटन सूची 28 जुलाई, 2025 शाम 5 बजे जारी की जाएगी।
आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2025 शाम 4:59 बजे है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जा सकते हैं।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]ग्रेटर नोएडा के एक विश्वविद्यालय की छात्रा ने की आत्महत्या, डीन सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज, दो प्रोफेसर अरेस्ट
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा विश्वविद्यालय की बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार