DU UG Admission 2024: डीयू यूजी एडमिशन मॉप अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, देखें शेड्यूल, शुल्क
Saurabh Pandey | September 27, 2024 | 03:32 PM IST | 2 mins read
डीयू यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिशन से संबंधित प्रक्रियाओं और अपडेट के लिए प्रवेश वेबसाइट admission.du.ac.in और संबंधित कॉलेज/कॉलेजों की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल कुछ शॉर्टलिस्टेड कॉलेजों और कार्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए मॉप-अप एडमिशन राउंड आयोजित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों और कार्यक्रमों के लिए रिक्त सीटें प्रदर्शित करेगा।
डीयू यूजी मॉप राउंड एडमिशन के लिए पंजीकरण की प्रकिया आज यानी 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया है, इस नोटिस की घोषणा की तिथि पर विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज के छात्र और मॉप-अप एडमिशन राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों और प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें मॉप-अप एडमिशन पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर पंजीकरण करना होगा।
DU UG Admission 2024: मॉप अप राउंड काउंसलिंग शेड्यूल
|
मॉप-अप काउंसलिंग शेड्यूल |
तारीख |
|---|---|
|
शॉर्टलिस्ट किए गए कॉलेजों और कार्यक्रमों के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शन |
27 सितंबर 2024 तक |
|
उम्मीदवारों को मॉप-अप एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा |
27 सितंबर से 29 सितंबर, 2024 तक |
|
कॉलेजों और कार्यक्रमों के लिए आवेदन |
30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 दोपहर 2 बजे तक |
|
कॉलेजों का चयन करना और प्रवेश |
3 अक्टूबर शाम 5 बजे से शनिवार 5 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक |
|
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
6 अक्टूबर 2024 |
DU UG Admission 2024: काउंसलिंग शुल्क
डीयू यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए माप-अप राउंड काउंसलिंग शुल्क अनारक्षित, ओबीसी एनसीएल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। प्रवेश शुल्क केवल मॉप-अप एडमिशन पोर्टल https://ugadmission.uod.ac.in/mopup/index.php के माध्यम से लिया जाएगा।
डीयू यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार को एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उसे प्रवेश की तारीख तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यूओडी के किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला है। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए समय बढ़ाने के आधार पर कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुपरन्यूमेरी कोटा (पीडब्ल्यूबीडी को छोड़कर) के तहत सीटों पर कोई प्रवेश नहीं किया जाएगा।
डीयू यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिशन से संबंधित प्रक्रियाओं और अपडेट के लिए प्रवेश वेबसाइट admission.du.ac.in और संबंधित कॉलेज/कॉलेजों की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार