DU SOL Admission 2024: डीयू एसओएल स्किल-बेस्ड कोर्सेज के लिए पंजीकरण शुरू, sol.du.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 17, 2024 | 04:06 PM IST | 1 min read
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की तरफ से शॉर्ट टर्म कोर्सेज में दाखिला लेने का मौका है। पात्र उम्मीदवार इसमें शामिल होकर बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) की तरफ से सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल-बेस्ड कोर्सेज (सीआईएसबीसी) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीयू एसओएल शॉर्ट टर्म कोर्सेज में एडमिशन लेने के पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2024 तक है।
इन पाठ्यक्रमों के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इसलिए पात्र उम्मीदवारों को अपनी सीटें सुरक्षित करने के लिए जल्द ही आवेदन करना चाहिए। कोर्सेज की विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल के लिए सीआईएसबीसी वेबसाइट, https://sol.du.ac.in/skill_courses/Skill_Courses.html पर जाएं। सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल-बेस्ड कोर्सेज (सीआईएसबीसी) में साइबर सुरक्षा, कर मूल्यांकन, अंग्रेजी दक्षता और मोटर ड्राइविंग जैसे शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
डीयू एसओएल शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रमों की शुरुआत 2 अप्रैल, 2024 से होगी। कौशल-आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एसओएल निदेशक पायल मागो ने बताया कि ये कौशल-आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सभी को अपनी रोजगार क्षमता बढ़ाने का अवसर प्रदान करेंगे। ये पाठ्यक्रम अलग-अलग व्यक्तियों और नौकरियों की जरूरतों के अनुसार सभी के लिए उपलब्ध हैं।
DU SOL Admission 2024 24 कोर्स शामिल
सीआईएसबीसी के तहत अंग्रेजी दक्षता, जीएसटी एक्जीक्यूटिव, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग, टैक्स असेसमेंट, मोटर ड्राइविंग, मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन, रेडियो जॉकींग, एंकरिंग,टीवी जर्नलिज्म, बेकरी एंड कन्फेक्शनरी, ए/सी एंड रेफ्रिजरेटर रिपेयर, ब्यूटी एंड हेयर मेकअप जैसे कुल 24 कोर्स शामिल किए गए हैं।
डीयू एसओएल शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने, किसी भी प्रश्न के मामले में उम्मीदवार ईमेल: skillcentre.cisbc@col.du.ac.in और हेल्पलाइन नंबर: 9318354363, 9318354636 पर संपर्क कर सकते हैं।
विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार