DU: डीयू के कॉलेजों, विभागों, छात्रावास परिसरों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में फैसला
Saurabh Pandey | November 12, 2025 | 05:56 PM IST | 2 mins read
प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि उत्तर और दक्षिण परिसर के कॉलेजों के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और नियमित रखरखाव को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों, विभागों और छात्रावास परिसरों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा और उन्हें सुदृढ़ करने को लेकर डीयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक ऑनलाइन बैठक बुधवार, 12 नवंबर को आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर और दक्षिण परिसरों के सभी कॉलेजों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और छात्रावासों और हॉलों के प्रोवोस्ट शामिल हुए।
बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कॉलेजों, विभागों और छात्रावास परिसरों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई और उन्हें सुदृढ़ करने पर विचार किया गया। डीयू प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान कई प्रमुख उपायों पर चर्चा की गई और तत्काल कार्यान्वयन के लिए सिफारिश की गई है।
कॉलेज परिसर की सुरक्षा में वृद्धि होगी
डीयू प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिए गए हैं कि परिसर की सुरक्षा में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज परिसरों के भीतर और आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षाकर्मी परिसर में प्रवेश करने वाले सभी निजी वाहनों का विस्तृत रिकॉर्ड रखेंगे।
बाहरी लोगों का प्रवेश सख्त वर्जित
कॉलेज परिसर में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को वैलिड पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसका सत्यापन सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। बाहरी लोगों का प्रवेश सख्त वर्जित होगा। उन्होंने कहा कि डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह के निर्देशानुसार दिल्ली विश्वविद्यालय अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि उत्तर और दक्षिण परिसर के कॉलेजों के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और नियमित रखरखाव को प्राथमिकता दी जाएगी।
छात्रावास सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत छात्रावास क्षेत्रों में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित होगा। सुरक्षा और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आकस्मिक निरीक्षण अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। प्रॉक्टर ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने सहित कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता करने की प्रतिबद्धता जताई है।
24 घंटे गश्त सुनिश्चित करने का निर्देश
उत्तर, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्तों ने परिसर की सुरक्षा बनाए रखने में पूर्ण सहयोग और समन्वय का आश्वासन दिया है। डीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी (उत्तरी परिसर) और सहायक सुरक्षा अधिकारी (दक्षिणी परिसर) को उत्तर और दक्षिण परिसरों में कड़ी सतर्कता बनाए रखने और 24x7 गश्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
अगली खबर
]RRB Group D Exam 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पर सस्पेंस बरकरार; कैट ने खारिज की याचिका, जानें लेटेस्ट अपडेट
कैट ने पात्रता मानदंडों को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया और परीक्षा पर लगी रोक हटा ली। हालांकि, चूंकि परीक्षा 17 नवंबर को होनी है और अभी तक परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं, इसलिए अब नई परीक्षा तिथियों की घोषणा होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार