Trusted Source Image

CTET Re-exam Admit Card 2026: सीटेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, 1 मार्च को परीक्षा

Saurabh Pandey | February 27, 2026 | 01:56 PM IST | 1 min read

सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सीटेट एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।

सीटेट एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीटेट एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड बिहार के वैशाली (हाजीपुर) में दो परीक्षा केंद्रों (125016 - सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी) पर रद्द की गई परीक्षा के लिए हैं।

सीबीएसई सीटेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ctet admit card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन/पंजीकरण संख्या
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी)
  • पिता का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • आवासीय पता
  • परीक्षा तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • शिफ्ट का समय

ctet admit card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन/पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  4. अब सबमिट या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. लॉगिन करने के बाद, आपका CTET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. सीटटे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें।
  7. सीटेट एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read CUET PG 2026 City Slip: सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द

CTET Re-exam 2026: री-एग्जाम डेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब इन केंद्रों पर 1 मार्च, 2026 को पुनः परीक्षा आयोजित करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications