DU PG 2025 Admission: डीयू पीजी, बीटेक एडमिशन पंजीकरण की लास्ट डेट 9 जून तक बढ़ी, करेक्शन विंडो डेट जानें
Saurabh Pandey | June 6, 2025 | 11:11 AM IST | 2 mins read
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए डीयू के सभी पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश केवल सीयूईटी पीजी- 2025 के आधार पर किया जाएगा। डीयू के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (पीजी) 2025 के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देना दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के लिए जरूरी है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर और बी.टेक. कार्यक्रमों में पंजीकरण की डेट आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार स्नातकोत्तर और बी.टेक. कार्यक्रमों के लिए अब 9 जून, 2025, रात 11:59 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर और बी.टेक. कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तार विंडो के अंत तक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया (शुल्क के भुगतान सहित) पूरी कर लें। आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।
DU PG 2025: आवेदन करेक्शन विंडो
डीयू पीजी, बीटेक एडमिशन के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 10 जून सुबह 10 बजे से 12 जून, 2025, रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने 9 जून, 2025 तक अपना पंजीकरण पूरा कर लिया होगा और अपने विवरण को सही करना चाहते हैं, वे सुधार विंडो का उपयोग कर सकेंगे।
डीयू पीजी, बीटेक एडमिशन के लिए आवेदन सुधार विंडो एक बार के लिए ही ओपन होगी। आवेदन फॉर्म को एडिट करते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
DU PG Admission 2025: डीयू पीजी एडमिशन
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए डीयू के सभी पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश केवल सीयूईटी पीजी- 2025 के आधार पर किया जाएगा। डीयू के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (पीजी) 2025 के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देना दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के लिए जरूरी है। उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए प्रत्येक कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
DU BTech Admission 2025: बीटेक एडमिशन विवरण
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए डीयू के बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), बी.टेक. (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), और बी.टेक. (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) कार्यक्रमों में प्रवेश केवल जेईई मेन 2025 की अखिल भारतीय कॉमन रैंक सूची के आधार पर किया जाएगा।
DU BTech Admission 2025: बीटेक एडमिशन पंजीकरण शुल्क
|
अभ्यर्थी की श्रेणी
|
रजिस्ट्रेशन कम अलॉटमेंट शुल्क
|
|---|---|
|
सामान्य / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस
|
1500 रुपये
|
|
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी
|
1200 रुपये
|
DU PG Admission 2025: डीयू पीजी पंजीकरण शुल्क
|
अभ्यर्थी की श्रेणी
|
CSAS (PG) - 2025 आवेदन शुल्क
|
|---|---|
|
सामान्य / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस
|
250 रुपये प्रत्येक कार्यक्रम के लिए
|
|
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी
|
100 रुपये प्रत्येक कार्यक्रम के लिए
|
अगली खबर
]CUET Exam 2025: सीयूईटी में 6 मिनट देरी से पहुंचने वाली छात्रा को दिल्ली एचसी से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ छात्रा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल