DSSSB TGT Recruitment 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा अगले आदेश तक रद्द, नई तिथि की घोषणा जल्द
Santosh Kumar | August 24, 2024 | 07:58 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर परीक्षा रद्द होने का आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 27 अगस्त और 3 सितंबर को होने वाली विभिन्न कोड की भर्ती परीक्षाओं को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। इस परीक्षा में दिल्ली सरकार और एनडीएमसी स्कूलों में उर्दू और पंजाबी विषयों के टीजीटी शिक्षकों के हजारों खाली पद शामिल थे।
डीएसएसएसबी की अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 27 अगस्त और 3 सितंबर को होनी थीं। बोर्ड ने प्रशासनिक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि इन परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर परीक्षा रद्द होने का आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। गौरतलब है कि परीक्षा रद्द होने के बाद नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है।
दरअसल, दिल्ली सरकार के स्कूलों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को पूरा करने और भर्ती की मांग को लेकर मंत्री लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इसको लेकर सरकार डीएसएसएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाती रही है और इसमें लंबा समय लगने का आरोप भी लगाती रही है।
बता दें कि यह नोटिस डीएसएसएसबी के उप-सचिव की ओर से जारी किया गया है। दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती के इन पदों के लिए आवेदन इसी साल फरवरी में मांगे गए थे। डीएसएसएसबी को शिक्षा निदेशालय में 265 उर्दू टीजीटी शिक्षक (पुरुष) और 356 उर्दू टीजीटी शिक्षक (महिला) की भर्ती करनी थी।
नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल में 5 उर्दू टीजीटी टीचर के पद भरे जाने थे। शिक्षा निदेशालय में 248 पंजाबी टीजीटी टीचर (पुरुष) और 307 पंजाबी टीजीटी टीचर (महिला) के पद भी शामिल थे। इसके अलावा, नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल में 1 पंजाबी टीजीटी टीचर का पद भी भरा जाना था। इन सभी पदों के लिए 27 अगस्त को ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा होनी थी, हालांकि अब परीक्षा रद्द कर दी गई है।
अगली खबर
]UPUMS Recruitment 2024: यूपीयूएमएस इटावा ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि 4 सितंबर तक बढ़ी
जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक यूपीयूएमएस इटावा ग्रुप-सी भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई