DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी में लैब टेक्निशियन-फार्मासिस्ट समेत 414 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Santosh Kumar | March 21, 2024 | 09:05 AM IST | 3 mins read
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य श्रेणियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 414 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मार्च से शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल रखी है।
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
DSSSB Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
बोर्ड ने ड्राइवर, स्टाफ कार ड्राइवर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट समेत कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड के बारे में समझ सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों का विवरण भी देख सकते हैं-
|
पोस्ट नाम |
कुल पोस्ट |
पात्रता मानदंड |
|---|---|---|
|
चालक |
01 |
|
|
स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) कानून विभाग |
01 |
|
|
स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) लोकायुक्त |
01 |
|
|
स्टाफ कार चालक (साधारण ग्रेड) सतर्कता निदेशालय |
03 |
|
|
स्टाफ कार चालक (साधारण ग्रेड) सामान्य प्रशासन विभाग |
12 |
|
|
चालक एलएमवी |
01 |
|
|
स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) दिल्ली जेल |
11 |
|
|
लैब तकनीशियन (समूह -III) (कार्डियोलॉजी आदि) |
38 |
|
|
लैब तकनीशियन (समूह -IV) (जैव रसायन आदि) |
06 |
|
|
प्रयोगशाला तकनीशियन |
10 |
|
|
प्रयोगशाला के तकनीशियन |
01 |
|
|
फार्मासिस्ट (डिस्पेंसर) |
110 |
|
|
फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) |
18 |
|
|
सहायक नर्स/दाई |
144 |
|
|
सहायक नर्स दाई |
08 |
|
|
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III (सिविल) एनडीएमसी |
06 |
|
|
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III (सिविल) एमसीडी |
04 |
|
|
स्टोर कीपर |
01 |
|
|
दुकान पर्यवेक्षक |
01 |
|
|
फार्मेसिस्ट |
02 |
|
|
जूनियर फार्मासिस्ट |
03 |
|
|
सहायक स्वच्छता निरीक्षक दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड |
04 |
|
|
सहायक स्वच्छता निरीक्षक एनडीएमसी |
28 |
|
DSSSB Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- 'Click for New Registration’ पर क्लिक करें पहले से पंजीकृत हैं तो आईडी लॉगिन करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर करें।
- पद का नाम, डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
अगली खबर
]MPPSC SET 2024: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा पंजीकरण mppsc.mp.gov.in पर आज से शुरू; 20 अप्रैल लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक है।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’