Haryana Schools Closed: हरियाणा के सभी स्कूलों में 28 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
Saurabh Pandey | May 27, 2024 | 01:11 PM IST | 1 min read
विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी स्कूल आज यानी 27 मई से ही छात्रों को होमवर्क देना शुरू कर दें।
नई दिल्ली : विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 28 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। सभी स्कूल 1 जुलाई को दोबारा खुलेंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी स्कूल आज यानी 27 मई से ही छात्रों को होमवर्क देना शुरू कर दें।
डीपीआर हरियाणा ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि भीषण गर्मी और लू के चलते शिक्षा विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को स्कूलों में छुट्टी करने का अधिकार दिया है। वे डीईओ और डीईईओ के परामर्श से अपने जिला के स्कूलों में छुट्टी कर सकते हैं। उनके पास 31 मई तक यह अधिकार रहेगा।
डीपीआर हरियाणा ने 17 मई को किए गए एक अन्य पोस्ट में बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। सभी स्कूल 1 जुलाई से पहले की भांति खोले जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल