DRRMLIMS Recruitment 2024: डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान नर्सिंग ऑफिसर भर्ती, जानें आवेदन का तरीका
Saurabh Pandey | April 4, 2024 | 01:08 PM IST | 1 min read
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली : डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (DRRMLIMS) लखनऊ की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। मेडिकल क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा कर चुके उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2024 तक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैटेगरी वाइज रिक्तियों का विवरण
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के माध्यम से 665 रिक्तियों को भरा जाना है। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 252 पद
- ईडब्ल्यूएस - 81 पद
- ओबीसी - 177 पद
- एससी - 143 पद
- एसटी - 12 पद
RML Nursing Officer Recruitment 2024 आयु सीमा
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग या बी.एससी. अथवा बी.एससी. (पोस्ट सर्टिफिकेट, पोस्ट बेसिक सर्टिफिकेट नर्सिंग) जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही दो वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। भारतीय नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त, नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण होना चाहिए।
DRRMLIM Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये है, जबकि पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान के माध्यम से करना होगा।
विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार