DFCCIL Admit Card 2025: डीएफसीसीआईएल एडमिट कार्ड dfccil.com पर जारी, स्टेज 1 परीक्षा 10 और 11 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 7, 2025 | 12:44 PM IST | 2 mins read
डीएफसीसीआईएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने आज यानी 7 जुलाई को एग्जिक्यूटिव, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और जूनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाकर डीएफसीसीआईएल एडमिट कार्ड 2025 जांच सकते हैं।
डीएफसीसीआईएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। डीएफसीसीआईएल सीबीटी 1 परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ मूल पहचान पत्र और लेटेस्टे दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, डीएफसीसीआईएल 2025 परीक्षा 10 और 11 जुलाई को कई पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 90 मिनट है। प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा के लिए कैंडिडेट को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
डीएफसीसीआईएल एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 में कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, परीक्षा केंद्र कोड, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदक की फोटो और परीक्षा के दौरान पालन करने हेतु दिशानिर्देश की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 642 पदों को भरा जाएगा।
डीएफसीसीआईएल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में एमटीएस पद के लिए सीबीटी-1, सीबीटी-2, पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षण) और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। वहीं, एग्जिक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर सीबीटी-1, सीबीटी-2 और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
DFCCIL Admit Card 2025 Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट डीएफसीसीआईएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीएफसीसीआईएल की वेबसाइट www.dfccil.com पर जाएं।
- ‘करियर सेक्शन’ के भीतर ‘रिक्रूटमेंट’ पर क्लिक करें।
- डीएफसीसीआईएल सीबीटी 1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से हाल टिकट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल