DU UG Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम आज शाम 5 बजे करेगा जारी
Abhay Pratap Singh | August 25, 2024 | 11:58 AM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर डीयू सीएसएएस यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज यानी 25 अगस्त को शाम 5 बजे स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) यूजी 2024 राउंड 2 के लिए सीट आवंटन की घोषणा करेगा। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 25 अगस्त से 27 अगस्त के बीच आवंटित सीटों को स्वीकार करना होगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएड 2024 (CUET UG 2024) के माध्यम से डीयू यूजी एडमिशन 2024 राउंड 2 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर सीएसएएस यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकेंगे।
पहले एडमिशन राउंड में डीयू के यूजी प्रोग्राम में 65,843 छात्रों ने सीटें हासिल कीं। 21 अगस्त की मध्यरात्रि तक कुल 18,478 उम्मीदवारों ने आवंटन के लिए ‘फ्रीज’ विकल्प का चयन किया था। जबकि 43,515 अभ्यर्थियों ने सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुना था। इस साल डीयू विभिन्न संबद्ध कॉलेजों में कुल 71,600 सीटें भरेगा।
Also read DU NCWEB First Cut Off List 2024: डीयू एनसीवेब की पहली कट ऑफ लिस्ट ncweb.du.ac.in पर जारी
सीट आवंटन के पहले चरण के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष एक नई सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के माध्यम से आवेदक कट-ऑफ और रैंक का विवरण देख सकेंगे, जो उम्मीदवार को उनकी श्रेणी और कोटा के अनुसार सीट का आवंटन निर्धारित करता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को डीयू की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
DU Admission 2024: टाई-ब्रेकिंग नियम
यदि किसी कार्यक्रम और कॉलेज संयोजन के लिए दो या अधिक अभ्यर्थियों के पास समान CUET स्कोर है, तो विश्वविद्यालय निम्नलिखित मानदंडों का पालन करेगा:
- कक्षा 12 के महत्वपूर्ण तीन विषयों में कुल अंकों के उच्च प्रतिशत वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
- कक्षा 12 के महत्वपूर्ण चार विषयों में कुल अंकों के उच्च प्रतिशत वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- कक्षा 12 के पांच विषयों में कुल अंकों के उच्च प्रतिशत वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- फिर भी टाई-ब्रेकिंग की स्थिति होने पर अभ्यर्थियों को उनके नामों के वर्णानुक्रम के अनुसार वरीयता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल