DU Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | April 26, 2024 | 09:26 AM IST | 2 mins read
डीयू एलएलबी आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई 2024 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कैंटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डीयू एलएलबी 2024 आवेदन फॉर्म लास्ट डेट तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू की गई है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2024 है। नोटिस में कहा गया कि, डीयू एलएलबी पंजीकरण 2024 फॉर्म सबमिट होने के बाद उम्मीदवारों को ईमेल-आईडी और फोन नंबर सहित अन्य फील्ड में सुधार का विकल्प नहीं दिया जाएगा।
सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों से 1,000 रुपये एप्लीकेशन फीस लिया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि बिना शुल्क भुगतान के आवेदन पत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also read DU PG admission 2024: डीयू पीजी एडमिशन आज से होगा शुरू, du.ac.in से करें अप्लाई
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45% है, जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% अंक तय किया गया है। कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवेदन करने वाले छात्रों के लिए यूओडी प्रवेश पोर्टल https://law.uod.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। फीस जमा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक हेल्पलाइन नंबर +91-9871985944, +91-9667640628 या ईमेल आईडी dupaymentquery@icicibank.com पर संपर्क कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों को CLAT-2024 परीक्षा में उपस्थित होना होगा। डीयू के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ब्रोशर देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल