ढाका में डीयू हॉस्टल का भूमि पूजन, 332.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भवन, 1436 छात्रों को आवासीय सुविधा
Santosh Kumar | September 29, 2025 | 03:26 PM IST | 1 min read
कुलपति ने बताया कि 332.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में 1,436 छात्र रह सकेंगे। यह भवन 29,445 वर्ग मीटर में फैला होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के ढाका परिसर में बनने वाले छात्रावास सह आवासीय ब्लॉक का भूमि पूजन 29 सितंबर को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि एनबीसीसी के सीएमडी के.पी. महादेवस्वामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि इस आत्याधुनिक इमारत के निर्माण से दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।
कुलपति ने बताया कि 332.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में 1,436 छात्र रह सकेंगे। यह भवन 29,445 वर्ग मीटर में फैला होगा, इसकी ऊंचाई 35 मीटर होगी और इसमें ग्राउंड फ्लोर सहित कुल 9 मंजिलें होंगी।
कुलपति ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले लड़कों के छात्रावास में 58 आवास एकल के लिए, 220 आवास तीन लोगों के लिए एवं 38 आवास विवाहित/संलग्न के लिए तथा एक मास्टर अपार्टमेंट उपलब्ध होंगे।
लड़कियों के छात्रावास में भी इतनी ही संख्या में आवास होंगे। इस तरह प्रत्येक ब्लॉक में 718 विद्यार्थियों के लिए आवास उपलब्ध होंगे। भूमि पूजन के इस अवसर पर डीयू के डीन ऑफ कॉलेजेज़ समेत अनेकों अधिकारी उपस्थित रहे
अगली खबर
]Azim Premji Scholarship: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप रिन्यूअल आवेदन 15 अक्टूबर तक, 30,000 रुपये सालाना पाने का मौका
अब इसे 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के माध्यम से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल