Delhi School News: ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिले के लिए आय सीमा 5 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को एलजी की मंजूरी
Press Trust of India | December 24, 2024 | 11:27 AM IST | 1 min read
ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने को मंजूरी दे दी है।
राज निवास की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 5 दिसंबर, 2023 के अपने आदेश में दिल्ली सरकार को मौजूदा सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने को कहा था।
इसमें कहा गया है, "हालांकि, दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री के माध्यम से अक्टूबर के अंत में इस सीमा को केवल 2.5 लाख रुपये तक बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ एक फाइल प्रस्तुत की थी।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 2.5 लाख रुपये की सीमा के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए जोर देकर दिल्ली की मुख्यमंत्री को इस सीमा पर फिर से विचार करने और इसे कम से कम 5 लाख रुपये तक बढ़ाने की सलाह दी थी।"
इस कदम से उन छात्रों को फायदा होगा जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आते हैं। दिल्ली अभिभावक संघ की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक स्वागत योग्य कदम है।
हालांकि, सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि ईडब्ल्यूएस छात्रों को आवंटित 25% सीटें हर शैक्षणिक वर्ष में पूरी तरह से भरी जाएं क्योंकि कई निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं और इस कदम से स्वाभाविक रूप से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल