Delhi School News: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 14 छात्र जर्मनी में व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए चुने गए
Press Trust of India | July 24, 2025 | 09:19 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 24 जुलाई को दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक विशेष समारोह में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
नई दिल्ली: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 14 छात्रों को एपीएएल परियोजना-2025 के तहत जर्मनी में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। एपीएएल परियोजना जर्मनी की संघीय रोजगार एजेंसी (बीए) के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय पहल है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 24 जुलाई को दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक विशेष समारोह में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की।
सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
राष्ट्रीय राजधानी की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सफलता सरकार द्वारा समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतिबिंब है, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए।
सीएम ने कहा, "दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ, सीमित संसाधनों के साथ भी सपनों को साकार किया जा सकता है। इन बच्चों की उपलब्धि सभी छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा और वैश्विक अनुभव प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है।"
एपीएएल परियोजना जर्मनी की संघीय रोजगार एजेंसी द्वारा शुरू किया गया एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका पूरा नाम ऑस्बिल्डुंग प्रोग्राम फॉर ऑस्ज़ुबिल्डेन्डे इन ड्यूशलैंड है।
इस पहल के तहत, चयनित विद्यार्थी तीन से साढ़े तीन वर्षों के लिए जर्मनी की यात्रा करेंगे और दोहरी व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करेंगे, जिसमें कक्षा शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव भी शामिल होगा।
शिक्षा मंत्री सूद ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार और जर्मन सरकार के बीच यह आदान-प्रदान कार्यक्रम कौशल विकास और रोजगारपरकता पर केंद्रित है। ये 14 विद्यार्थी जर्मनी में प्रशिक्षण लेंगे, जिसके बाद उन्हें संबंधित क्षेत्रों में नौकरी मिलने की उम्मीद है।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार