Delhi News: दिल्ली पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए ‘नयी दिशा’ पहल शुरू की
Santosh Kumar | May 12, 2025 | 11:03 AM IST | 1 min read
डीसीपी ने कहा कि कई छात्र जो आर्थिक तंगी, घरेलू मुद्दों या व्यक्तिगत असफलताओं के कारण स्कूल छोड़ चुके थे, अब कक्षाओं में वापस आ रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करने और स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा प्रणाली में वापस लाने के उद्देश्य से 'नई दिशा - ए पाथ बैक टू लर्निंग' पहल शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत पुलिसकर्मी स्कूल छोड़ चुके बच्चों के घर जा रहे हैं।
इस पहल के तहत पुलिस कर्मी उनके घर जाकर बच्चों एवं उनके परिवार से सीधे संपर्क कर रहे हैं ताकि स्कूल छोड़ने के कारणों का पता लगाया जा सके और उन्हें फिर से अपनी शिक्षा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर बच्चे को शिक्षा का दूसरा मौका देने की दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, "यह सिर्फ कानून प्रवर्तन से कहीं अधिक है।"
उन्होंने कहा कि यह मार्गदर्शन और विश्वास निर्माण के बारे में है। पुलिस अधिकारी विभिन्न प्रकार की सहायता सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थानीय स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर रहे हैं।
इनमें एडमिशन की सुविधा से लेकर परामर्श और शैक्षणिक सहायता प्रदान करना शामिल है। डीसीपी ने कहा कि कई छात्र जो आर्थिक तंगी, घरेलू मुद्दों या व्यक्तिगत असफलताओं के कारण स्कूल छोड़ चुके थे, अब कक्षाओं में वापस आ रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, "हम सिर्फ दरवाजे खटखटा नहीं रहे हैं, बल्कि उन्हें खोल भी रहे हैं।" इस पहल की सफलता को देखते हुए, दिल्ली पुलिस इसे अन्य जिलों में भी विस्तारित करने की योजना बना रही है।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच