Delhi Police driver Final Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की जारी, 9 जून तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 10:46 PM IST | 2 mins read
दिल्ली पुलिस ड्राइवर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी आज जारी कर दी है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस ड्राइवर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 26 मई को शाम 6:00 बजे से 9 जून, 2026 को शाम 6:00 बजे तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।” दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक https://sscexams.cbexams.com/DPCD2025Finalsheetsedlandingpage/loginnew.aspx है।
एसएससी ने बताया कि, सफल और असफल उम्मीदवारों के अंक भी 26 मई से 9 जून, 2026 (शाम 6:00 बजे) तक उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके देख सकते हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर 2025 परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था और कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 और 17 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र सह रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, क्योंकि समय सीमा समाप्त होने के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे। बाद में इन दस्तावेजों के लिए अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ‘C’ के पे लेवल-3 के तहत कुल 660 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), ड्राइविंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
यह अधिसूचना 24 सितंबर 2025 को जारी की गई थी, और आवेदन 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए गए।
SSC Delhi Police Driver Answer Key 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी जांच सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- कांस्टेबल ड्राइवर-मेल 2025 फाइनल आंसर की पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और उत्तर कुंजी जांचें।
अगली खबर
]UP Lekhpal Answer Key 2026 Objection: यूपी लेखपाल आंसर की पर आज से दर्ज करें आपत्तियां, अंतिम तिथि 1 जून
नोटिस में कहा गया कि, भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दर्ज की गई यूपीएसएसएससी लेखपाल आंसर की के विरुद्ध उठाई गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल