Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 09:37 PM IST | 2 mins read
यूपी लेखपाल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी लेखपाल प्रोविनजल आंसर की 2026 पर 1 जून चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
यूपी लेखपाल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं और प्रत्येक चुनौती के लिए 100 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में केवल एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की 22 मई को जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मई तक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025 के तहत लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को प्रदेश के 44 जिलों में बनाए गए 861 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्ममीदवारों को https://upsssc.gov.in//News.aspx?id=1 पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी लेखपाल प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठा सकते हैं: