Private Schools Fee Hike: दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन का दावा, निजी स्कूल बिना पूर्व मंजूरी के बढ़ा रहे फीस
Saurabh Pandey | April 26, 2024 | 11:24 AM IST | 1 min read
दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन ने अनाधिकृत तरीके से फीस वृद्धि पर तत्काल कार्रवाई करने और अभिभावकों से वसूले गए अतिरिक्त पैसे वापस करने की मांग की है।
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को अभिभावकों के एक संघ ने गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दावा किया गया है कि निजी स्कूल बिना पूर्व मंजूरी के फीस बढ़ा रहे हैं। दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन (डीपीए) ने अपनी शिकायत में दावा किया कि निजी स्कूल फीस में भारी बढ़ोतरी कर रहे हैं।
डीपीए अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने बताया कि 2015 से बिना किसी अनुमति के कुछ स्कूलों द्वारा फीस में 94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन ने अनाधिकृत तरीके से फीस वृद्धि पर तत्काल कार्रवाई करने और अभिभावकों से वसूले गए अतिरिक्त पैसे वापस करने की मांग की है।
डीपीए अध्यक्ष की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एसोसिएशन ने शुल्क संरचनाओं में पारदर्शिता की कमी और अनाधिकृत तरीके से शुल्क वृद्धि जैसी विभिन्न शिकायतों पर भी ध्यान दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई