Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 01:47 PM IST | 2 mins read
दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि5 अक्टूबर 2026 तक है।
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
दिल्ली हाईकोर्ट एसपीए और पीए पदों के लिए जनरल, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल ऑनलाइन फीस और लागू ट्रांजैक्शन चार्ज देने होंगे। वहीं, एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को 1300 रुपये की फीस और लागू चार्ज देने होंगे।
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए और शॉर्टहैंड (इंग्लिश) में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर टाइप राइटिंग (इंग्लिश) में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हो, साथ ही कंप्यूटर का अच्छा कामकाजी ज्ञान हो।
पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है और शॉर्टहैंड (इंग्लिश) में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर टाइप राइटिंग (इंग्लिश) में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हो, साथ ही कंप्यूटर का अच्छा कामकाजी ज्ञान हो।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कुल 150 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए 117 और पर्सनल असिस्टेंट के लिए 33 वैकेंसी शामिल हैं।
श्रेणी | रिक्तियां |
अनारक्षित (UR) | 43 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | 32 |
अनुसूचित जाति (SC) | 16 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 12 |
अन्य (शेष) | 14 |
कुल | 117 |
श्रेणी | रिक्तियां |
अनारक्षित (UR) | 00 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | 16 |
अनुसूचित जाति (SC) | 05 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 05 |
अन्य (शेष) | 07 |
कुल | 33 |
पहला स्टेज क्वालिफाइंग नेचर का होता है, जबकि शॉर्टहैंड टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव परीक्षा और इंटरव्यू में मिले मार्क्स को फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए कंसीडर किया जाता है।
स्टेज 1: इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
स्टेज 2: इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट
स्टेज 3: मुख्य डिस्क्रिप्टिव परीक्षा
स्टेज 4: इंटरव्यू