Delhi News: दिल्ली सरकार सीएमश्री विद्यालय में दाखिले के लिए आयोजित करेगी प्रवेश परीक्षा, दिशानिर्देश जारी
Press Trust of India | July 28, 2025 | 10:49 PM IST | 2 mins read
ऑनलाइन आवेदन विंडो 30 जुलाई को खुलेगी और 15 अगस्त तक खुली रहेगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अगस्त से उपलब्ध कराए जाएंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कहा कि 75 सीएम श्री स्कूलों में से 33 में छठी से आठवीं कक्षा तक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसने इस प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए। शिक्षा निदेशालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन करेगा।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा दो के तहत ‘निर्दिष्ट श्रेणी’ संस्थानों के रूप में नामित, सीएम श्री स्कूलों का उद्देश्य एनईपी 2020 को लागू करते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे और नवीन शिक्षण प्रथाओं के साथ मॉडल पब्लिक स्कूल बनाना है।
दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रवेश परीक्षा एक निष्पक्ष होगी तथा केवल दिल्ली में रहने वाले और वर्तमान में 2025-26 सत्र के दौरान दिल्ली स्थित किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में 6 से 8 कक्षा में नामांकित छात्र ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
कम से कम 50 प्रतिशत सीट आरक्षित
उपलब्ध सीट में से कम से कम 50 प्रतिशत सीट वर्तमान में दिल्ली के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होंगी। उन स्कलों में डीओई, एमसीडी, एनडीएमसी के स्कूल, केवीएस-एनवीएस शामिल हैं।
दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि सरकारी नीति के अनुरूप, एससी/एसटी/ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) श्रेणियों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित विद्यार्थियों को पात्रता अंकों में पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि
ऑनलाइन आवेदन विंडो 30 जुलाई को खुलेगी और 15 अगस्त तक खुली रहेगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अगस्त से उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगी।
दिशानिर्देश के अनुसार, परिणाम 10 सितंबर को घोषित किए जाएंगे और प्रवेश प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। यह परीक्षा ओएमआर आधारित, वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
यह द्विभाषी होगी और इसमें पांच प्रमुख खंड - हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता और संख्यात्मक अभियोग्यता शामिल होंगे। सीएमश्री विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट होगी।
अगली खबर
]UP News: हाथरस में नवोदय विद्यालय के छात्र अनियमितताओं के विरोध में सड़क पर उतरे, आश्वासन के बाद वापस लौटे
पुलिस ने बताया कि आंदोलन कर रहे छात्रों की बात सुन कर विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई के लिए दल गठित किए गए हैं और जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सकता है उसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र