कोचिंग सेंटरों के विनियमन के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार, सुरक्षा नियम पूरे करने के लिए 1 महीने का दिया समय
Santosh Kumar | June 29, 2026 | 08:26 AM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महीने का समय है, सभी सुरक्षा नियम पूरे कर लें। दिल्ली में चल रहे सभी कोचिंग संस्थान, चाहे उनकी संख्या 900 हो या 1000, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को चेतावनी दी कि जो कोचिंग संस्थान जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें अब दिल्ली में संचालन की इजाजत नहीं दी जाएगी। एक वीडियो संदेश में रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही एक मजबूत विनियमन कानून लाएगी, ताकि ज्यादा सख्त निगरानी, बेहतर जवाबदेही और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा, "एक महीने का समय है, सभी सुरक्षा नियम पूरे कर लें। दिल्ली में चल रहे सभी कोचिंग संस्थान, चाहे उनकी संख्या 900 हो या 1000, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, असल बात तो वहां पढ़ने वाले बच्चों की ज़िंदगी और उनकी सुरक्षा है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को अपने कोचिंग संस्थानों में किसी भी तरह की लापरवाही या सुरक्षा उपायों की कमी के बारे में ईमेल, मैसेज या फ़ोन के जरिए रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
यह फैसला बार-बार होने वाली आग लगने की घटनाओं और हाल ही में लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद लिया गया है। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
इस हफ्ते की शुरुआत में, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा को लेकर शहर भर में सख़्त कार्रवाई का आदेश दिया और कहा कि ऐसे संस्थानों के लिए एक मज़बूत विनियामक तंत्र तैयार किया जा रहा है।
अगली खबर
]CBSE Three Language Policy: 7वीं से 9वीं के छात्र 10वीं तक पढ़ सकेंगे दो विदेशी भाषाएं, बोर्ड ने दी जानकारी
यह घटनाक्रम सीबीएसई की उस घोषणा के एक महीने से अधिक समय बाद हुआ है, जिसमें कहा गया था कि 1 जुलाई से नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। कई छात्रों और अभिभावकों ने सीबीएसई के आदेश के खिलाफ अदालत का रुख किया था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी