Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 05:34 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं लेट फीस जमा करके 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच छात्र अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब स्कूल और कॉलेज 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने और फीस भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने उन छात्रों के लिए एक खास रजिस्ट्रेशन विंडो भी खोली है जो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्र तय लेट फीस जमा करके 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यह समय-सीमा उन छात्रों के लिए बढ़ाई गई है जो बिहार बोर्ड की सालाना परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। परीक्षा फॉर्म संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों द्वारा ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया ऑफिशियल पोर्टल intermediate.biharboardonline.com के जरिए होगी। वहीं मैट्रिक के छात्र secondary.biharboardonline.org या biharboardonline.org पर उपलब्ध डायरेक्ट पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।