Trusted Source Image

Maharashtra TET Paper Leak: टीईटी प्रश्नपत्र लीक को लेकर कांग्रेस ने ठाणे में 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन किया

Press Trust of India | June 29, 2026 | 07:27 AM IST | 1 min read

प्रदर्शनकारियों ने देशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने हेतु अनिवार्य नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख राहुल पिंगले के नेतृत्व में केंद्र सरकार का विरोध किया गया। (इमेज-एक्स/@shivamsharma04)
पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख राहुल पिंगले के नेतृत्व में केंद्र सरकार का विरोध किया गया। (इमेज-एक्स/@shivamsharma04)

ठाणे: कांग्रेस ने परीक्षा प्रणाली में सुधार करने और प्रश्नपत्र लीक के मुद्दों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ अपने देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत महाराष्ट्र के ठाणे शहर में प्रदर्शन किया। पार्टी की शहर इकाई के प्रमुख राहुल पिंगले के नेतृत्व में केंद्र सरकार का विरोध किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने देशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने हेतु अनिवार्य नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

संवाददाताओं से बातचीत में पिंगले ने कहा कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने, परीक्षाओं में देरी और परीक्षा माफिया के सक्रिय होने से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है और वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

Also readर्मेंद्र प्रधान के बयान पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- अहंकार में डूबी सरकार अब युवाओं को बता रही आतंकवादी

Maha TET Paper Leak: कल से 28 शहरों में आंदोलन और तेज

ठाणे में पूर्व में हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्नपत्र लीक का हवाला देते हुए पार्टी ने उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में पूरी तरह से सुधार की मांग की।

कांग्रेस के अनुसार, देश के युवाओं के लिए न्याय की मांग को लेकर यह अभियान 30 जून से 28 शहरों में और तेज होगा, जिसके तहत कॉलेजों में संपर्क कार्यक्रम, जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और 'दिल्ली चलो' रैली होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications