Delhi School News: बम की धमकियों से निपटने के लिए दिल्ली के स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगी पुलिस
Press Trust of India | December 23, 2024 | 01:08 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने बताया कि पुलिस शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक सेमिनार का आयोजन करेगी।
नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों को बार-बार बम की धमकियां मिलने से स्कूल प्राधिकारियों में दहशत पैदा होने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ऐसे खतरों से निपटने के लिए शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार (23 दिसंबर) को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक सेमिनार का आयोजन करेगी। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम स्कूलों में बम की धमकी के दौरान बिना घबराए शांत रहने, प्रतिक्रिया करने और पुलिस के साथ समन्वय करने का तरीका सिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्र से साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता भी फैलेगी।
बता दें कि पिछले 10 दिनों में दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकियां मिली हैं। इन धमकियों के चलते कक्षाएं बाधित हुईं और कई जांच एजेंसियों ने तलाशी अभियान भी चलाया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
कल यानी 22 दिसंबर को पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बम की सूचना स्कूल में पढ़ने वाले दो भाई-बहनों ने भेजी थी क्योंकि वे चाहते थे कि परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं। इस तरह कम से कम 3 स्कूल अपने ही छात्रों के शिकार बने हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा