DCECE PE Counselling 2025: बिहार पॉलिटेक्निक राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट में देरी, बोर्ड की उम्मीदवारों को सलाह
Santosh Kumar | July 11, 2025 | 07:33 PM IST | 1 min read
इससे पहले, बीसीईसीई ने 8 जुलाई को बिहार पॉलिटेक्निक 2025 प्रवेश के लिए राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी किया।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश 2025 के लिए राउंड 1 के अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी करने में देरी कर दी है। यह परिणाम आज, 11 जुलाई को जारी होना था, लेकिन बोर्ड ने सूचित किया है कि अपरिहार्य कारणों से इसे फिलहाल प्रकाशित नहीं किया जा सका। बीसीईसीई ने आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से यह जानकारी साझा की है।
राउंड 1 काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बीसीईसीई की ओर से सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकेंगे।
8 जुलाई जारी हुआ प्रोविजनल सीट आवंटन
इससे पहले, बोर्ड ने 8 जुलाई को बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे वेबसाइट से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार आवंटित सीट की जांच कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट पर कोई आपत्ति है तो बोर्ड द्वारा उसे 9 जुलाई, 2025 तक ईमेल पर आपत्ति भेजने का मौका दिया गया।
शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करने की तारीख 11 से 15 जुलाई तक है। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश 12 से 15 जुलाई, 2025 तक होगा। दूसरे दौर के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन सूची 20 जुलाई को आएगी।
इस पर आपत्तियां भेजने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है। डीसीईसीई पीई दूसरे राउंड का फाइनल रिजल्ट 23 जुलाई को आएगा और अलॉटमेंट ऑर्डर और एडमिशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया 24 से 26 जुलाई 2025 तक चलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल