CWC Admit Card 2025: सीडब्ल्यूसी एडमिट कार्ड cwceportal.com पर जारी, 8 फरवरी को होगी परीक्षा; ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | January 31, 2025 | 06:56 PM IST | 2 mins read
सीडब्ल्यूसी कॉल लेटर सुपरिंटेंडेंट, जूनियर टेक्निकल और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) ने आज यानी 31 जनवरी को सीडब्ल्यूसी 2025 एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर सीडब्ल्यूसी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। सीडब्ल्यूसी एडमिट कार्ड 8 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा।
सीडब्ल्यूसी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। पेपर में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (1/4) का भी प्रावधान है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (जनरल), मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल), अकाउंटेंट, सुपरिंटेंडेंट (जनरल), जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, सुपरिंटेंडेंट (जनरल) - सीनियर (एनई), जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - सीनियर (एनई), जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट - सीनियर (यूटी ऑफ लद्दाख) के पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार cwceportal.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।”
नोटिस में आगे कहा किया कि, “अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में दिए जाएंगे। टेस्ट का समय अलग-अलग होगा।” सीडब्ल्यूसी भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों पर 179 रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
सीडब्ल्यूसी एग्जाम ड्रेस कोड -
सीडब्ल्यूसी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हल्के कपड़े और चप्पल व सैंडल पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, पारंपरिक/धार्मिक पोशाक में आने वाले अभ्यर्थियों और दिव्यांग कैंडिडेट को तलाशी के लिए रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। जूते-मोजे पहनने पर रोक लगाई गई है।
सीडब्ल्यूसी 2025 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक - https://ibpsonline.ibps.in/cwcvpnov24/oecla_jan25/login.php?appid=d9fa398b859d20ba2f5d08e386e38bb4
CWC 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। सीडब्ल्यूसी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन