CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज आने की उम्मीद, जानें लेटेस्ट अपडेट्स, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक

Santosh Kumar | June 23, 2026 | 11:40 AM IST | 1 min read

सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे एनटीए केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित करती है।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट ऑफ़िशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को सीयूईटी यूजी 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अब लाखों उम्मीदवार बेसब्री से सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है। सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट और स्कोरकार्ड एनटीए की ऑफ़िशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा। सीयूईटी परीक्षा मई-जून में हुई; तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा भी आयोजित की गई।

CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब आएगा?

सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, वे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग-इन करके अपने सीयूईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट आज घोषित किए जा सकते हैं। सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे एनटीए केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित करती है।

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीयू, बीएचयू, जेएनयू समेत 200 से अधिक विश्वविद्यालय सीयूईटी स्कोर के आधार पर यूजी एडमिशन देंगे।

Also read CUET UG Final Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की पीडीएफ cuet.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द

CUET UG 2026 Result: सीयूईटी यूजी 2026 स्कोरकार्ड विवरण

मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग की तारीखें अलग-अलग संस्थानों द्वारा जारी की जाएंगी। सीयूईटी स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और कुल प्रतिशत आदि की जानकारी होगी। अभ्यर्थी इसका प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 से 31 मई तक सीबीटी मोड में और पुनर्परीक्षा 31 मई, 6 और 7 जून को आयोजित की। परीक्षा समाप्त होने के बाद 9 जून को सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की गई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]