CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जल्द आने की उम्मीद, जानें कब शुरू होगी काउंसलिंग?
Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 06:16 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी स्कोर का उपयोग देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक कार्यक्रमों में छात्रों को एडमिशन देने के लिए किया जाता है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए की घोषणा के बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Current Affairs-June
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, प्रतिशत अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकेंगे।
एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी परिणाम 2026 जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है। सीयूईटी परिणाम 2026 के साथ ही एनटीए स्कोरकार्ड भी जारी करेगा।
CUET UG Counselling 2026: सीयूईटी यूजी 2026 काउंसलिंग
एनटीए सीयूईटी रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद भाग लेने वाले विश्वविद्यालय प्रवेश और काउंसलिंग शुरू करेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरना, सीट आवंटन, शुल्क भुगतान और आवंटित संस्थान में प्रवेश शामिल है। सीयूईटी यूजी में सफल कैंडिडेट ही काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में और पुनर्परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 9 जून को सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की गई, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 जून तक का समय दिया गया था।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीयूईटी यूजी स्कोर का उपयोग देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक कार्यक्रमों में छात्रों को एडमिशन देने के लिए किया जाता है।
सीयूईटी यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
CUET UG Result 2026 Official Website: डाउनलोड प्रक्रिया
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए चरण नीचे जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, “सीयूीटी यूजी 2026 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड 2026 जांचें व प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]CTET Sep 2026 Correction window: सीटेट सितंबर आवेदन सुधार विंडो ctet.nic.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 18 जून
सीटीईटी परीक्षा केवीएस, एनवीएस, केंद्रीय तिब्बती विद्यालय और सीटेट स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य संस्थानों में शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार