Abhay Pratap Singh | May 4, 2025 | 04:17 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सीयूईटी हाल टिकट जारी करने से पहले सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी करेगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) परीक्षा 8 मई से 1 जून तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक cuet.nta.nic.in पर जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: CUET UG Final Answer Key 2026 PDF
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 एडमिट कार्ड से पहले जारी होगा, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2025 हाल टिकट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसमें परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि व समय की जांच कर सकेंगे।
CUET UG सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 और सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड लिंक परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर सीयूईटी हाल टिकट के साथ एक वैलिड मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। सीयूईटी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्रों को तुरंत NTA हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए और इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए।
नोटिस के अनुसार, CUET एडमिट कार्ड के साथ NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एक विधिवत भरा हुआ स्व-घोषणा पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
निम्नलिखित चरणों की सहायता से कैंडिडेट CUET UG Admit Card Exam City डाउनलोड कर सकते हैं: