CUET UG 2025: 12वीं का विषय अनिवार्य नहीं; यूजीसी प्रमुख ने कहा- छात्र किसी भी विषय की दे सकेंगे परीक्षा
Press Trust of India | December 10, 2024 | 07:16 PM IST | 1 min read
यूजीसी चेयरमैन ने कहा कि आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञों की समिति ने परीक्षा की समीक्षा की और कई बदलावों का सुझाव दिया है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा है कि 2025 से सीयूईटी यूजी (यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट) केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, छात्रों को किसी भी विषय में प्रवेश परीक्षा देने की अनुमति होगी, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में उस विषय का अध्ययन न किया हो।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए यूजीसी चेयरमैन ने कहा कि आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञों की समिति ने परीक्षा की समीक्षा की और कई बदलावों का सुझाव दिया। पिछले साल की तुलना में 2025 से परीक्षा का तरीका सीबीटी मोड में होगा।
कुमार ने बताया कि विषयों की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई है। हटाए गए विषयों में प्रवेश सामान्य योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। उन्होंने कहा, "छात्रों को ऐसे विषय चुनने की भी अनुमति होगी जो उन्होंने कक्षा 12 में नहीं पढ़े थे।"
CUET UG 2025 Exam Date: परीक्षा पैटर्न में बदलाव
उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को उच्च शिक्षा में कठोर विषय सीमाओं को पार करने का अवसर मिलेगा। बदलावों के बारे में बताते हुए कुमार ने कहा कि छात्र अब छह के बजाय अधिकतम पांच विषयों में सीयूईटी-यूजी ले सकेंगे।
यूजीसी चेयरमैन ने कहा, "पहले परीक्षा की अवधि 45 मिनट से 60 मिनट तक थी, जिसे अब सभी विषयों के लिए 60 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्नों की अवधारणा भी खत्म कर दी गई है और अब सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।"
अगली खबर
]SSC JE Vacancy 2024: एसएससी जेई फाइनल वैकेंसी लिस्ट ssc.gov.in पर जारी, कुल 1701 पदों पर होंगी भर्तियां
आयोग इस अभियान के माध्यम से कुल 1701 पदों को भरेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एसएससीकी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जेई रिक्ति 2024 सूची देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल