CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए करेक्शन विंडो 2 अप्रैल को खुलेगी, उम्मीदवार कर सकेंगे वांछित बदलाव
Abhay Pratap Singh | March 27, 2024 | 06:05 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 26 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (सीयूईटी यूजी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो 2 अप्रैल को खोली जाएगी। सीयूईटी यूजी 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर करेक्शन कर सकेंगे।
सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन सुधार विडों बंद करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस तिथि तक आवेदन पत्र में वांछित बदलाव कर सकेंगे। हालाँकि, कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर, मेल आईडी, स्थायी एवं पत्राचार पता बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने हाल ही में सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। वहीं, उम्मीदवारों के लिए इससे पहले आवेदन सुधार विडों की तिथि 28 और 29 मार्च तय निर्धारित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 31 मार्च तक आवेदन का मौका
अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2024 के दौरान फोटो और दस्तावेजों सहित अन्य जानकारी में बदलाव कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 मई से 31 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, इस वर्ष सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र भरने के लिए छात्र केवल 6 विषयों का चयन कर सकेंगे।
CUET UG एग्जाम 2024 का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, असमिया, बंगाली, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं के लिए किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी में शामिल दो नए विषय-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी में दो नए विषय फैशन स्टडीज और टूरिज्म को शामिल किया। अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी आवेदन सुधार विंडो ओपन होने के बाद इन दोनों विषयों को जोड़ सकेंगे। सुधार अवधि के दौरान उम्मीदवारों को अतिरिक्त विषयों के चयन के लिए शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार