Saurabh Pandey | March 26, 2024 | 06:42 PM IST | 1 min read
एनटीए की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए शहरों की घोषणा 30 अप्रैल को की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2024) के लिए पंजीकरण की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। एनटीए की तरफ से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब छात्रों के पास सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन करने के लिए 31 मार्च (रात 9:50 बजे) तक का समय है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए की तरफ से जारी पहले के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 मार्च तक ही थी, जिसे अब 31 मार्च तक आगे बढ़ाया गया है।
सीयूईटी यूजी 2024 पंजीकरण की समय-सीमा आगे बढ़ाए जाने की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किया। उन्होंने लिखा कि उम्मीदवारों और अन्य लोगों के अनुरोध के बाद यह बदलाव किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार CUET UG 2024 आधिकारिक वेबसाइट-exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर अब आवेदन कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2024 सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। वहीं सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट 30 जून को घोषित किए जाएंगे।
Also read UPSC ESIC Recruitment 2024: यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।