CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट जल्द होगी जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | June 18, 2024 | 07:22 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2024 की प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने सीयूईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 15 से 29 मई तक किया था।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रवेश परीक्षा के अंतिम परिणाम 30 जून, 2024 को घोषित किए जाएंगे।
छात्रों को प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र और ओएमआर की स्कैन कॉपी को चुनौती देने का अवसर दिया गया है। इन चुनौतियों को संबंधित विषय विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया और परिवर्तनों को शामिल करने के बाद तैयार की जाएगी।
CUET UG 2024 Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 उत्तर कुंजी जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG 2024 Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CUET UG 2024 Answer Key स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और त्रुटि होने पर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करें।
सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन एनटीए द्वारा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन और पेपर) में 15, 16, 17, 18, 21, 22 और 24 मई 2024 को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया।
कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित होने के कारण इसे 29 मई 2024 को दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में करीब 1.52 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, कुछ प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा कानपुर, इंदौर, गोवा और सीवान शहरों में ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]ICSI CS December 2024 Schedule Revised: सीएस दिसंबर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी, icsi.edu से करें चेक
ICSI CS December 2024 Revised Exam Schedule: सीएस दिसंबर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल