Santosh Kumar | May 15, 2024 | 02:45 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 15 मई की स्थगित सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए आज (15 मई) शाम 7 बजे तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने अपनी पिछली अधिसूचना में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को 29 मई तक के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि, बाकी केंद्रों पर परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित की जा रही है।
CUET 2026: May 14 Shift 1 Analysis
CUET 2026 Memory Based Questions: English | Economics | PCB | Maths | More
CUET UG 2026: MCQs- BSc | BA | BCom | Test Series
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने कल यानी 14 मई को परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी.। एनटीए ने आधिकारिक घोषणा में कहा था कि दिल्ली के छात्रों के लिए स्थगित परीक्षा के एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। CUET UG 2024 परीक्षा स्थगित करने के पीछे का कारण मौजूदा लोकसभा चुनाव हो सकता है। इसलिए एनटीए ने दिल्ली में चुनाव के बाद परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक 15 मई को दिल्ली को छोड़कर देश-विदेश के सभी केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा केवल दिल्ली केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। बाकी सभी तारीखों पर दिल्ली में परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक होंगी।
Also readCUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 15 मई की परीक्षा स्थगित; दिल्ली के छात्रों के लिए नई तारीख का ऐलान
इससे पहले, एनटीए ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि, "यदि किसी उम्मीदवार को वेब पोर्टल से नवीनतम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो उम्मीदवार को पहले से डाउनलोड किए गए CUET एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए और परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।"
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
CUET (UG)-2024 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए वेबसाइट www.nta.ac.in और exams.nta.ac.in/CUET-UG/ के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस साल, कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है।
Santosh Kumar