Saurabh Pandey | January 28, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में 30 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे) के बाद कोई सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2026 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है, जिससे उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म में बदलाव करने का मौका मिल रहा है। उम्मीदावरों के लिए यह सुधार सुविधा 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध है।
CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts
CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History
CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी पीजी के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अंतिम तिथि से पहले लॉगिन करके अपने आवेदन विवरणों में बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध है और विंडो बंद होने के बाद कोई और सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
करेक्शन विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
सुधार विंडो प्रारंभ (Start Date) | 28 जनवरी 2026 |
सुधार विंडो समाप्त (End Date) | 30 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट |
एनटीए की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, जिन आवेदकों ने 19 दिसंबर, 2025 तक अपना CUET PG आवेदन पूरा कर लिया था और शुल्क का भुगतान कर दिया था, उन्हें सुधार अवधि के दौरान अपने अतिरिक्त परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने की अनुमति है।
आवेदन सुधार | आवेदन सुधार विवरण |
उम्मीदवार इन विवरणों को नहीं बदल सकते | मोबाइल नंबर, ई-मेल पता, पता (स्थायी और वर्तमान), फोटो और हस्ताक्षर। |
उम्मीदवार इनमें से किसी एक को बदल सकते हैं | उम्मीदवार का नाम या पिता का नाम या माता का नाम। |
परीक्षा शहर (Examination City) | उम्मीदवार अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदल सकते हैं। (NTA इसे बदलने के लिए बाध्य नहीं है)। |
अन्य विवरण जिन्हें बदला जा सकता है | जन्म तिथि, लिंग (Gender), श्रेणी (Category), उप-श्रेणी/PwBD और टेस्ट पेपर कोड। |
पहचान विवरण (Identity Details) | केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य आईडी से पंजीकरण किया है, वे आधार विवरण जोड़/बदल सकते हैं। |