CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी में साढ़े चार लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल : रिपोर्ट
Saurabh Pandey | March 30, 2024 | 09:19 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी 2024 का आयोजन 15 दिनों तक 250 से अधिक शहरों में किया गया, जिसमें भारत के बाहर के नौ शहर भी शामिल थे।
नई दिल्ली : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (सीयूईटी पीजी) 2024 में इस बार 4.62 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जो परीक्षा में अब तक की सबसे अधिक उम्मीदवारों की संख्या है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख एम जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी पीजी 2024 के लिए कुल 4,62,603 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जो एक रिकॉर्ड है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 11 से 28 मार्च तक CUET PG 2024 का आयोजन किया।
केवल 122 आवेदक अनुपस्थित
यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि इस साल 198 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जबकि विभिन्न स्नातकोत्तर विषयों के लिए 7,68,414 टेस्ट आयोजित किए गए। यूजीसी प्रमुख द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 4,62,725 छात्रों में से केवल 122 आवेदक अनुपस्थित थे।
एम जगदीश कुमार ने आगे बताया कि सीयूईटी पीजी 2024 उम्मीदवारों ने इस साल 4,597 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया था और प्रश्न पत्र 950 विशेषज्ञों और 200 अनुवादकों द्वारा तैयार किए गए थे। यूजीसी अध्यक्ष ने रिपोर्ट में कहा कि इस साल, सीयूईटी पीजी परीक्षा 253 परीक्षा शहरों में 565 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें भारत के भीतर और नौ बाहर के शहर शामिल थे। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को चुनने के लिए 24 परीक्षा शहर उपलब्ध कराए गए थे।
देश के बाहर इन शहरों में परीक्षा केंद्र
यूजीसी प्रमुख ने कहा कि परीक्षा मनामा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, ओटावा, अबू धाबी, वियना और दोहा में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए करेक्शन विंडो 2 अप्रैल को खुलेगी, उम्मीदवार कर सकेंगे वांछित बदलाव
CUET PG Syllabus: परीक्षा पैटर्न
सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी। सुबह 9 बजे से रात 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, और शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की गई। रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा कुल 44 पालियों में 105 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी, जबकि 18,000 प्रश्नों वाले 240 पेपर का उपयोग किया गया था।
सीयूईटी पीजी मार्किंग स्कीम के अनुसार सीयूईटी पीजी 2024 उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार