Santosh Kumar | March 13, 2024 | 08:48 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च तक 3 शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 16 मार्च को होने वाली सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी, आज यानी 13 मार्च को परीक्षा का तीसरा दिन है।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है। एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, लिंग, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा केंद्र कोड, केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, विषय आदि शामिल हैं।
CUET PG 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों के 302 और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में हो रही है। एग्जाम के लिए शहर सूचना पर्ची उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
सीयूईटी पीजी परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसके लिए पंजीकृत लगभग 4,62,589 अभ्यर्थी 7,68,389 परीक्षाओं में शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम 4 टेस्ट पेपर/विषय चुनने का विकल्प दिया गया था। सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट है।
आप नीचे दी गई तालिका में CUET PG 2024 संशोधित परीक्षा पैटर्न की प्रमुख झलकियाँ देख सकते हैं :
| परीक्षा पैटर्न | विवरण |
|---|---|
प्रश्नों के प्रकार | बहु विकल्पीय प्रश्न |
प्रश्नों की कुल संख्या | 75 |
परीक्षा की अवधि | 1 घंटा 45 मिनट |
अधिकतम अंक | 300 |
अंकन योजना |
|
परीक्षा का माध्यम | अंग्रेजी और हिंदी |
जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।