CTET Sep 2026 Correction window: सीटेट सितंबर आवेदन सुधार विंडो ctet.nic.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 18 जून
Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 04:54 PM IST | 2 mins read
सीटेट सितंबर 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सितंबर 2026 सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट सितंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में अंतिम तिथि 18 जून तक आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट सितंबर करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार अपने जमा किए गए सीटेट आवेदन पत्र में केवल उन विवरणों में संशोधन कर सकेंगे, जिनमें सुधार की अनुमति दी गई है। सीटेट सितंबर आवेदन सुधार विंडो 2026 लिंक 15 जून से सक्रिय है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “ऑनलाइन सुधार की सुविधा सीटेट की वेबसाइट पर 15 जून (सोमवार) से 18 जून, 2026 (गुरुवार) तक उपलब्ध रहेगी। इस तिथि के बाद किसी भी स्थिति में कोई सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान, कैंडिडेट्स अपनी जानकारी और कोर्स में बदलाव कर सकते हैं।”
सीटीईटी परीक्षा केवीएस, एनवीएस, केंद्रीय तिब्बती विद्यालय और सीटेट स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य संस्थानों में शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। सीटेट परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाती है, जिनमें पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए है।
सीटेट परीक्षा के लिए पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटेट सितंबर 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथियों से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।
CTET September 2026 Correction Window Link: आवेदन सुधार प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीटेट सितंबर 2026 आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- सीटीईटी सितंबर 2026 सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
- आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण संपादित करें।
- सावधानीपूर्वक समीक्षा करें, सबमिट करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BSEB Simultala Class 11 Answer Key 2026: बिहार सिमुलतला कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, आपत्ति उठाएं
बोर्ड ने उम्मीदवारों और उनके माता-पिता या अभिभावकों को उत्तर कुंजी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और वैध साक्ष्यों के साथ किसी भी विसंगति की रिपोर्ट करने के लिए आमंत्रित किया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार