CTET Result December 2024: सीटेट रिजल्ट जल्द होगा जारी, आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी दिन
Santosh Kumar | January 5, 2025 | 10:41 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी आज रात 11:59 बजे तक सीटेट आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज यानी 5 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि सीबीएसई द्वारा जारी आंसर-की में कोई गलती है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए इसे चुनौती दे सकते हैं। बोर्ड जल्द ही सीटेट रिजल्ट दिसंबर 2024 जारी कर सकता है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट परीक्षा का 20वां संस्करण 14 दिसंबर, 2024 को देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में हुआ। पेपर-II सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि पेपर-I दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया था।
CBSE CTET Answer Key: 1000 रुपये शुल्क देना होगा
सीबीएसई ने सीटेट दिसंबर 2024 की आंसर-की 1 जनवरी 2025 को जारी की थी। अभ्यर्थी आज रात 11:59 बजे तक सीटेट आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा।
बिना शुल्क या किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र) से उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। सीटेट आंसर-की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेजों के वैध प्रमाण के साथ प्रश्न अपलोड करने होंगे।
Also read CTET 2024 Answer Key (Out) Live: सीटेट आंसर की जारी, आपत्ति शुल्क, डाउनलोड लिंक, रिजल्ट डेट जानें
CTET Result 2024 CBSE: सीटेट रिजल्ट दिसंबर 2024 डेट
सीबीएसई सीटेट आंसर की 2024 पर दर्ज आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच करने के बाद सीटेट फाइनल आंसर की 2024 जारी करेगा, जिसके आधार पर सीटेट दिसंबर रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बोर्ड अधिकारी ने बताया है कि सीटेट रिजल्ट दिसंबर 2024 7 जनवरी तक जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे। सीटेट परीक्षा देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार