CTET July 2024: बिहार में सीटेट परीक्षा में पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी, 2 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार
Press Trust of India | July 8, 2024 | 10:35 AM IST | 2 mins read
सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार लोग किसी अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: बिहार पुलिस ने दरभंगा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट जुलाई) 2024 में कथित तौर पर दूसरे उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देने के आरोप में दो महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने रविवार (7 जुलाई) को मीडिया को इसकी जानकारी दी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
दरभंगा पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "लहेरियासराय पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विभिन्न केंद्रों से 9 गिरफ्तारियां की गईं, जबकि सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक केंद्र से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बहादुरपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक केंद्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैन से फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। निरीक्षकों और व्यवस्थापकों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ जारी है।
इसके अलावा दरभंगा पुलिस असली अभ्यर्थियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार लोग किसी अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।
Also read CBSE ने साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने में असमर्थता की अफवाहों को बताया निराधार
बता दें कि कल 7 जुलाई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी परीक्षा 2024 के 19वें संस्करण का आयोजन किया गया था। सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा पेन और पेपर टेस्ट के रूप में ऑफ़लाइन आयोजित की गई थी। CTET पेपर 1 परीक्षा कक्षा 1 से 5 के लिए होगी जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए थी।
प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। सीटेट पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया जबकि पेपर 1 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली। सीटेट 2024 परीक्षा 136 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई। सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल