CTET July 2024: सीटेट करेक्शन विंडो की कल आखिरी तारीख, ctet.nic.in पर सुधारें ये त्रुटियां
Santosh Kumar | April 11, 2024 | 11:17 AM IST | 2 mins read
सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो का कल यानी 12 अप्रैल को आखिरी दिन है। इच्छुक छात्र जिन्होंने 7 जुलाई को आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा 2024 के लिए अप्लाई किया है। अगर वे आवेदन पत्र में कोई त्रुटि सुधारना चाहते हैं तो कल तक सुधार सकते हैं। एप्लिकेशन करेक्शन की पूरी डिटेल इस लेख में आगे बताई गई है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, CTET July Exam 2024 पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
CTET 2024 Correction Window: इन त्रुटियों को सुधारें
उम्मीदवार सीटीईटी 2024 आवेदन सुधार सुविधा के माध्यम से सीमित विवरण संपादित कर सकेंगे। इनमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, राष्ट्रीयता, रोजगार की स्थिति, जन्म तिथि, वर्ग, श्रेणी शामिल हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवार मोबाइल नंबर, चयनित पेपर, पेपर II के लिए विषय, शैक्षणिक विवरण, परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प, भाषा-I और या II चयनित और संस्थान के नाम में भी बदलाव कर सकते हैं।
Also read CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
CTET July 2024 Exam: परीक्षा पैटर्न
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट का 19वां संस्करण जुलाई महीने में आयोजित किया जाएगा। CTET July 2024 परीक्षा देश भर के 130 शहरों में 20 भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें कि CTET July 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए है और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है।
सीटेट 2024 पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। पेपर-1 में पांच खंड शामिल हैं - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-1 और भाषा-2 को शामिल किया गया है, प्रत्येक अनुभाग में 30 प्रश्न होंगे। पेपर-2 में पांच खंडों से बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, स्टडीज, भाषा-1 और भाषा-2, गणित और विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार