CTET December 2024 Exam Date: सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 14 दिसंबर को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | October 10, 2024 | 02:28 PM IST | 2 mins read
सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो 21 से 25 अक्टूबर के बीच आवेदकों के लिए उपलब्ध होगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर 2024 की परीक्षा तिथि में फिर बदलाव किया है। सीटेट दिसंबर सत्र 2024 की परीक्षा अब 14 दिसंबर को होगी। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों से जानकारी साझा की है। सीटेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट दिसंबर 2024 की परीक्षा पहले 1 दिसंबर 2024 को होनी थी, लेकिन अब बोर्ड ने नई तारीख की घोषणा कर दी है। यह सीटेट का 20वां संस्करण होगा, जिसमें दो शिफ्ट में दो पेपर होंगे। पेपर-2 सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक होगा, और पेपर-1 दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
CTET December 2024 Exam Date: पंजीकरण 16 अक्टूबर तक
20 सितंबर 2024 को जारी नोटिस में सीटेट की परीक्षा तिथि 15 दिसंबर 2024 रखी गई थी, लेकिन अन्य परीक्षाओं के साथ ओवरलैप होने के कारण अब यह 14 दिसंबर को होगी। अगर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही तो कुछ शहरों में परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है।
सीटेट दिसंबर 2024 के लिए पंजीकरण विंडो 16 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा।
Also read CTET December 2024: सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी; ctet.nic.in पर आवेदन शुरू
CTET December 2024: आवेदन सुधार विंडो की तिथि
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को सीटेट 2024 दिसंबर परीक्षा के एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। ओबीसी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये शुल्क होगा।
सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो 21 से 25 अक्टूबर के बीच आवेदकों के लिए उपलब्ध होगी। बोर्ड ने अधिसूचना में कहा है कि नियत तारीख के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में सुधार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल