Santosh Kumar | December 3, 2024 | 12:06 PM IST | 1 min read
सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर सत्र के लिए सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जा सकता है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
सीटेट 2024 परीक्षा 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बता दें कि सीटेट 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस परीक्षा शहर का उल्लेख होगा जिसमें उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। सीटेट प्रवेश पत्र जल्द जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-