CTET July 2024 Correction Window: सीटेट आवेदन सुधार विंडो ctet.nic.in पर कल से खुलेगी, अंतिम तिथि 12 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | April 7, 2024 | 05:17 PM IST | 2 mins read
सीटेट परीक्षा 2024 का आयोजन 7 जुलाई (रविवार) को दो पेपरों के लिए किया जाएगा। सीटेट परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कल यानी 8 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो खोली जाएगी। सीटेट आवेदन फॉर्म में दी गई गलत जानकारी को सही करने के लिए उम्मीदवार 12 अप्रैल तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
सीटेट आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट के लिए सीटेट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव की जाएगी। सीबीएसई सीटेट 2024 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को करेगा। सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।
सीटेट आवेदन सुधार विंडो ओपन होने पर आवेदक का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, राष्ट्रीयता, जन्म तिथि, कैटेगरी, सब-कैटेगरी (दिव्यांग श्रेणी) और पता में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, एग्जाम सेंटर, एजुकेशन डिटेल समेत अन्य जानकारी में बदलाव का ऑप्शन दिया जाएगा।
सीटेट परीक्षा दो पेपरों (पेपर-1 और पेपर-2) के लिए आयोजित होगी। प्रत्येक पेपर ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग वर्ग (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सीटेट 2024 परीक्षा देश भर के 136 शहरों और 20 भाषाओं में आयोजित होगी।
सीटेट पेपर-1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए किया जाता है, जबकि सीटेट पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। सीटेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के लिए उत्तीर्ण योग्यता अंक 55% है।
CTET July 2024 Correction Window: सुधार करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर, सीयूईटी जुलाई 2024 करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करें और फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद सुधार किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी