सीटेट 2024 जनवरी सत्र का पंजीकरण आज समाप्त हो रहा है; ctet.nic.in पर करें आवेदन
Alok Mishra | December 1, 2023 | 12:22 PM IST | 1 min read
सीटेट 2024: 21 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जनवरी 2024 सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 1 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीटेट जनवरी सत्र का आयोजन 21 जनवरी को किया जाना है।
सीटेट 2024 परीक्षा में दो पेपर होते हैं - पेपर I कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है, जबकि पेपर II के जरिए कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की पात्रता की जांच की जाती है।
सीटीईटी 2024 परीक्षा पैटर्न
|
सीटेट विषय |
प्रश्न |
अंक |
|
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) |
30 |
30 |
|
भाषा 1 (अनिवार्य) |
30 |
30 |
|
भाषा 1 (अनिवार्य) |
30 |
30 |
|
गणित और विज्ञान |
60 |
60 |
|
सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान |
60 |
60 |
|
कुल |
150 |
150 |
सीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध है। सीटेट के लिए फिलहाल जितनी बार चाहे प्रयास करने की छूट है। सीटेट उत्तीर्ण उम्मीदवार, अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
सीटीईटी 2024 आवेदन पत्र कैसे भरें?
सीटेट 2024 आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं-
- CTET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CTET जनवरी 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण का विकल्प चुनें और पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी