CTET Admit Card 2024: सीटेट का एडमिट कार्ड कब जारी होगा? डायरेक्ट लिंक और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 28, 2024 | 08:07 PM IST | 2 mins read
CTET Admit Card Release Date 2024: सीटेट शहर सूचना पर्ची छात्रों के लिए परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दिसंबर 2024 सत्र के लिए सीटेट परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीटेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। सीबीएसई की ओर से ctet.nic.in पर जल्द ही सीटेट दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई ने अभी तक सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, सीटेट शहर सूचना पर्ची छात्रों के लिए परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। वहीं, सीबीएसई द्वारा सीटेट दिसंबर हाल टिकट 12 दिसंबर को जारी किया जा सकता है।
सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में या फिर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हाल टिकट, सिटी स्लिप और प्री-एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।
CTET एग्जाम दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित किया जाएगा। सीटेट पेपर अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया जाएगा। सीटेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीटेट हाल टिकट के साथ एक मूल पहचान पत्र (आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैनकार्ड, आदि) भी लाना होगा।
CTET Admit Card Download 2024: परीक्षा कार्यक्रम
सीटीईटी परीक्षा दो पेपर के लिए दो अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जाएगा:
- सीटेट पेपर 1 - कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षण पदों के लिए। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
- सीटेट पेपर 2 - कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
CTET 2024 Admit Card Download Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद, स्क्रीन पर सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। उम्मीदवार इसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल